साहिबगंज, फरवरी 1 -- बरहेट/साहिबगंज । झामुमो स्थापना दिवस में शामिल होने दो फरवरी को हजारों पार्टर्ी कार्यकर्ता दुमका जाएंगे । इसके लिए व्यापक तैयारी की गई है। जिले के प्रत्येक प्रखंड से कार्यकर्ताओं के दुमका जाने के लिए वाहन दी गई है। कई मायनों में इसबार का स्थापना दिवस झामुमो के लिए महत्वपूर्ण होगा। झामुमो प्रखंड कार्यालय में रविवार को स्थापना दिवस को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने की। मौके पर बर्नाड मरांडी ने सभी पंचायत के अध्यक्ष, सचिव सहित सम्मानित कार्यकर्ताओं को दो फरवरी को झामुमो के स्थापना दिवस पर दुमका में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। प्रखंड सचिव मुजीबुर रहमान ने बताया कि दो फरवरी को झारखंड स्थापना दिवस समारोह में जाने के लिए सभी पंचायत में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए ब...