हजारीबाग, मार्च 10 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि 4 अप्रैल को झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस को लेकर रविवार को एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय कुमार सिंह ने की । संजय कुमार सिंह ने कहा कि हजारीबाग में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के अलावे कई मंत्री, झामुमो वरिष्ठ नेतागण उपस्थित होंगे। बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय कुमार सिंह ,मीडिया प्रभारी संजय भुईयां, हेमंत भुइयां, इंद्रदेव राम ,राकेश मिश्रा,सफीउल्लाह अंसारी , दिनेशआर्या ,विशेश्वर राम, नंदकीशोर भुईयां, फालेंद्र गंझु ,सुनील कुमार ,व अन्य लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...