हजारीबाग, मार्च 19 -- चलकुशा प्रतिनिधि। प्रखंड के बीस सूत्री कार्यालय में 4 अप्रैल को हजारीबाग में होने वाली झामुमो स्थापना दिवस को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि चलकुशा प्रखंड के सभी पंचायत के सभी गांवों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हजारीबाग पहुंचेंगे। प्रखंड,अंचल ,थाना, जनवितरण प्रणाली, मनरेगा व कृषि से संबंधित जनसमस्याओं को माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने रखा जाएगा। मौके पर मुंशी मियां, नरेंद्र हेम्ब्रम, रहमान अंसारी, किशोर रविदास, त्रिभुवन मोदी, कुर्बान अंसारी, संजय महतो, बंशी सिंह, नारायण दास आदि लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.