गढ़वा, फरवरी 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलश कुमार ठाकुर के जन्मदिन के मौके पर सोमवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने 32 यूनिट रक्तदान किया। पूर्व मंत्री के गढ़वा स्थित आवास पर आयोजित रक्तदान शिविर में 31 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया जबकि झामुमो के मीडिया पैनलिस्ट केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने सदर अस्पताल रांची में रक्तदान किया। धीरज का यह 25वां रक्तदान है। पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर यह लगातार उनका 10वां रक्तदान है। गढ़वा में रक्तदान करते वालों में मयंक द्विवेदी, अंकित पांडेय, लल्लू मेहता, इमरान अंसारी,संजय कुमार, रेखा चौबे, आयुष झा, विकाश चंद्रवंशी, शशि कुमार जायसवाल, फारूक मंसूरी, मिनहाज आलम, चंदन जायसवाल, कंचन साहू, शुभम कुमार गुप्ता, ऋत्विक सिंह, शुभम कुमार, विवेक सिंह, मोहन राम, शिबू ख़ान, रवि प्रसाद, सूर्य...