सराईकेला, फरवरी 7 -- झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी भुगलू के समर्थन में शकुंतला ने छोड़ा मैदान सरायकेला, सवांददाता। आदित्यपुर नगर निगम से झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी भुगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन के लिए शकुंतला महाली ने मैदान छोड़ दिया है। शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चर्चा में रहीं पार्टी के नेता गणेश महाली की पत्नी शकुंतला महाली ने नामांकन वापस ले लिया। साथ ही आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए कहा कि वह झामुमो के अधिकृत प्रत्याशी भुगलू सोरेन को अपना पूर्ण समर्थन देंगी। उन्होंने बागी होने की बात पर कहा कि कुछ लोग ये भ्रम फैला रहे हैं, ऐसी कोई बात नहीं है। भुगलु सोरेन के नामांकन में तकनीकी त्रुटि होने की आशंका को देखते हुए पार्टी की और से उन्हें प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने को कहा गया था। सोरेन का नामांकन पास हो जाने के कार...