चाईबासा, मई 29 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा (चाईबासा) जिला अध्यक्ष तीरथ जामुदा और उपाध्यक्ष हरिचरण साण्डिल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस पार्टी पर आदिवासी समाज को लेकर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। चाईबासा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा भाजपा आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक परंपराओं और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव कटिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस आज जिस सरना धर्म कोड की राजनीति कर रही है, उसी कोड को 11 फरवरी 2014 को केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने रिजेक्ट कर दिया था। यह स्पष्ट करता है कि झामुमो और कांग्रेस की नीयत में खोट है। यदि उन्हें वास्तव में आदिवासियों के हितों की चिंता होती तो वे झारखंड में पेसा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.