जमशेदपुर, अगस्त 19 -- झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता रहे रामदास सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मंगलवार को राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जमशेदपुर स्थित रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने रामदास सोरेन की श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें जोहार कहा। मंत्री ने कहा कि यह दुःखद घटना न केवल एक परिवार के लिए, बल्कि संपूर्ण झामुमो परिवार के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। झामुमो परिवार ने एक मार्गदर्शक और संरक्षक खो दया है। मंत्री ने कहा-मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और उन्हें सांत्वना देता हूं। कहा कि झामुमो केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि एक मजबूत सामाजिक संगठन भी है, जो अपने सदस्यों और उनके परिवारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.