देवघर, जनवरी 11 -- देवघर,प्रतिनिधि। स्थानीय वैद्यनाथ विहार के सभागार में रविवार को झामुमो महानगर कमेटी द्वारा महानगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82 वीं जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित झामुमो नेताओं ने बारी-बारी से दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर गुरुजी को याद किया। साथ ही सबों ने गुरुजी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने आगामी नगर निकाय चुनाव पर चर्चा करते हुए संभावित प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के तौर तरीकों से अवगत कराया। साथ ही सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को सहयोग करें। ताकि उनकी जीत सुनिश्चित हो सके। मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.