घाटशिला, जनवरी 2 -- गुड़ाबांदा। गुरुवार को झारखंड सरकार के पुर्व दिवंगत शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन की जयंती गुड़ाबांदा में विभिन्न कार्यक्रमों के बीच मनायी गयी। इस मौके पर झामुमो भालकी पंचायत कमेटी गुड़ाबांदा की ओर से भालकी ग्राम में आदिम जनजाति असहाय एवं गरीब सबर बच्चों के साथ मिलकर रामदास सोरेन की जयंती को यादगार बनाया गया। समारोह में मुख्य रूप में झामुमो भालकी पंचायत कमेटी अध्यक्ष बिमल कर्मकार, झामुमो भालकी पंचायत कमेटी के उपाध्यक्ष जयप्रकाश टुडू, झामुमो भालकी पंचायत कमेटी के सोशल मिडिया प्रभारी राम किस्कु आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...