गिरडीह, अप्रैल 6 -- बगोदर, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सह मुंडरो पंचायत के मुखिया बंधन महतो को पार्टी में नई जिम्मेवारी मिली है। लंबे समय तक पार्टी संगठन से जुड़े रहने के फलस्वरूप उन्हें इस बार प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। इसके पूर्व वे लंबे समय तक प्रखंड प्रवक्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाते आ रहे थे। प्रखंड कमेटी के पुर्नगठन में उनका नाम अध्यक्ष पद के लिए आया और सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंप दी गई है। केंद्रीय कमेटी ने भी इसपर अपनी मुहर लगा दी है। केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के द्वारा भी नई कमेटियों के अधिकारियों के नामों को केंद्रीय कार्यालय भेज दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी के लिए इस बार बंधन महतो अध्यक्ष जबकि साकिर अंसारी को सचिव, अनवर अंसारी और जीवन बेसरा को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.