गढ़वा, नवम्बर 13 -- गढ़वा। झामुमो मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज कुमार दुबे ने गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के बयान गढ़वा में माफिया राज नहीं चलने देंगे, पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि अब तो बालू और भू-माफिया के सरगना भी ईमानदारी और कानून की बात करने लगे हैं। विधायक स्वयं माफियागिरी और ठेकेदारी तंत्र के सरंक्षण में लिप्त रहे हैं। गढ़वा की जनता सब जानती है किसके संरक्षण में बालू घाटों की लूट मची थी। रघुवर दास के सरकार में दानरो नदी का बालू उठाकर उत्तर प्रदेश भेज दिया गया। उसका दंश आज भी गढ़वावासी झेल रहे हैं। यही स्थिति भूमि के मामले में भी हो रहा है। भू माफियाओं को संरक्षण देकर जमीन का अवैध कारोबार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पारदर्शिता और जनहित के प्रति प्रतिबद्ध है। भू माफियाओं के चलते हो र...