घाटशिला, अक्टूबर 5 -- घाटशिला। यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के 59वां स्थापना दिवस झामुमो नेताओं ने सादे समारोह का आयोजन कर मनाया। इस मौके पर झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने केक भी काटा। उल्लेखनीय यह है कि यूसील की स्थापना 4 अक्तूबर 1967 को हुआ था। आज क्षेत्र में जादूगोड़ा, नरवा, भाटीन, सुंदरनगर आदि जगहों पर खदान है। यह क्षेत्र में आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने में सबसे बड़ा सरकारी उद्योग है। यूसील के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा प्रबंधन को सामाजिक कार्य में ज्यादा से ज्यादा महत्व देकर कार्य किया जाना चाहिए। इस अवसर पर जगदीश भकत, आईसीसी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र नारायण सिंह देव, काली पद गोरइ, सोनू अग्रवाल एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.