चाईबासा, अगस्त 24 -- चाईबासा, संवाददाता। केन्द्र सरकार को तानाशाह सरकार बताते हुए जिला झामुमो ने रविवार को पोस्ट ऑफिस चौक पर पुतला दहन करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि भाजपा सरकार एक काला कानून लाकर देश में विपक्षी दल के सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र रच रही है। यह मंशा पूरी नहीं होने दी जाएगी। देश के विभिन्न प्रदेशों में जो गैर भाजपा सरकार है उनके खिलाफ में एक राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने के उद्देश्य से एक काला कानून को विधेयक को लाने का काम किया है। मौके पर जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, सह सचिव विश्वनाथ बाड़ा, चंद्रमोहन बिरुआ, निसार हुसैन, मुन्ना सुंडी, सतीश सुंडी, मंजीत हांसदा, अर्जुन बानरा, नगर सचिव तहसीन आमीन समेत कई लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...