रांची, जून 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चतरा जिला समिति का गठन कर दिया है। इस संबंध में पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने रविवार शाम को कार्यालय आदेश जारी किया है। समिति के अध्यक्ष निलेश ग्यासेन बनाए गए हैं। वहीं, उपाध्यक्ष में अमरदीप प्रसाद, असलम अंसारी व पूरण राम को जगह मिली है। चंद्रदेव साहु को सचिव व नितेश कुमार राणा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...