रांची, नवम्बर 12 -- रांची, हिब्यू। झामुमो ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताते हुए भाजपा पर तीखा प्रहार किया। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि घाटशिला में हुआ मतदान देश के किसी भी उपचुनाव से अधिक रहा, जो जनता के भरोसे और लोकतांत्रिक चेतना का परिचायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा को 14 नवंबर के बाद अपने आचार-विचार पर पुनर्विचार करना चाहिए, वरना 2029 के आम चुनाव में उसका पूरा सफाया हो जाएगा। भट्टाचार्य ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि बाबूलाल मरांडी भाजपा की ऐतिहासिक धरोहर हैं। लेकिन अब पार्टी के कार्यकर्ता भी उनसे दूरी बनाने लगे हैं। भाजपा को उन्हें संभालकर रखना चाहिए, क्योंकि जल्द ही एक और पूर्व मुख्यमंत्री (चंपाई सोरेन) भी धरोहर बनकर रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज...