गिरडीह, जून 30 -- गावां। झामुमो की रविवार को हुई बैठक में प्रखंड संगठन का विस्तार किया गया है। झामुमो के द्वारा महिला, किसान, अनुसूचित मोर्चा, युवा व अल्पसंख्यक मोर्चा इकाई का गठन किया गया है। बैठक में मुख्य रुप से शफीक अंसारी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा अध्यक्ष रेशमा प्रवीण को बनाया गया है। इनके साथ महिला मोर्चा में उपाध्यक्ष जमीला खातून, सचिव जाहेली देवी, संगठन सचिव लक्ष्मी कुमारी, कोषाध्यक्ष नाजिया परवीन बनायी गयी हैं, जबकि किसान मोर्चा का अध्यक्ष प्रदीप सिंह बने हैं। इसमें उपाध्यक्ष के तौर पर मंजू मरांडी, सचिव रघु बड़ी, संगठन सचिव मो आजाद को बनाया गया है। जबकि युवा मोर्चा में अध्यक्ष के रूप में शुभम कुमार, उपाध्यक्ष मो चांद रशीद व सोनू कुमार, सचिव शमशाद अंसारी, संगठन सचिव मो मुस्तफा अंसारी, कोषाध्यक्ष विजय राणा आदि हैं। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.