सिमडेगा, मार्च 4 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। झामुमो जिला संयोजक मंडली प्रमुख अनिल कांडुलना के पहल पर प्रखंड के दो हाथी प्रभावित महिलाओं को मदद मिली है। सोमवार को वन विभाग के द्वारा प्रखंड के राजाबासा पंचायत के कोंडेदेगा निवासी आशा केरकेट्टा और जामपानी कुसुमटोली निवासी स्व अनिता किरण बिलुंग के परिजनों को मुआवजा राशि चेक के रुप में दी गई। बताया गया कि स्व अनिता किरण बिलुंग को कुछ माह पूर्व ही हाथियों ने कुचल कर मार दिया था। जबकि आशा केरकेट्टा के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया था। दोनों परिवार के लोगों ने अनिल कांडुलना एवं वन विभाग के प्रति आभार प्रकट किया है। मौके पर झामुमो नेता नोवास केरकेट्टा, राजेश टोप्पो भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.