गिरडीह, फरवरी 22 -- गिरिडीह के पूर्व जिप अध्यक्ष सह झामुमो नेता राकेश महतो के पार्थिव शरीर का रविवार को जमुनिया नदी घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक जयराम महतो, नागेंद्र महतो, पूर्व मंत्री बेबी देवी सहित कई झामुमो नेता व ग्रामीण उपस्थित रहे। उनके बड़े पुत्र जितेंद्र कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी। इसके पूर्व उनके पार्थिव शरीर को जामतारा के करिहारी स्थित झामुमो के प्रधान कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यहां बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अखिलेश महतो, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य कारी बरकत अली, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान दिवंगत नेता की आत्मा की शांति...