गिरडीह, दिसम्बर 16 -- सरिया, प्रतिनिधि। सोमवार को झामुमो का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक मंडल के नेतृत्व में सरिया एसडीपीओ धनन्जय राम से मिलने कार्यलय पहुंचे लेकिन एसडीपीओ के नहीं रहने के कारण एक आवेदन उनके सहायक को दिया गया। आवेदन में बताया गया है कि प्रशासन आए दिन झामुमो के विधानसभा नेता त्रिभुवन मंडल एवं कुछ कार्यकर्ताओं को एक साजिश के तहत झूठे मुकदमे में फंसा रहा है। किसी भी आवेदन की भौतिक जांच किए बिना इस तरह के मुकदमे लादना न्यायोचित नहीं है। लिखा है कि मामले की अच्छे तरीके से जांच कर निर्दोषों पर से केस वापस लिया जाये अन्यथा झामुमो आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इधर नेता त्रिभुवन ने बताया कि एसडीपीओ से मोबाइल पर बात हुई है। वे दो दिनों के अवकाश में हैं। आश्वासन दिया है कि पूरे मामलों की जांच करेंगे। बताया कि सबसे...