दुमका, दिसम्बर 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के दुमका नगर समिति का गठन किया गया है। जिसमें दुमका नगर समिति का अध्यक्ष विजय कुमार दास, उपाध्यक्ष अमित रक्षित, सचिव मो. आरिफ व दीपक केवट कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। झामुमो जिलाध्यक्ष शिवा बास्की ने उपरोक्त जानकारी देते हुए कहा है कि नगर में संगठन विस्तार किए जाने की जिम्मेदारी नवचयनित अध्यक्ष व अन्य को दिया गया है। पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए पार्टी के हित में कार्य करना सभी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। आगे कहा कि राज्य सरकार की जनहित में चलाए जा रहे योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना भी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष ने सभी नवचयनित नगर समिति के पदाधिकारियों को बधाई दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.