सराईकेला, फरवरी 9 -- झामुमो नगर समिति का मिलन समारोह झामुमो नगर समिति का मिलन समारोह -पार्टी समर्थित उम्मीदवार की जीत को लेकर बनी रणनीति सरायकेला,संवाददाता। शहरी क्षेत्र के एक होटल में झामुमो नगर समिति का मिलन समारोह नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य की अध्यक्षता में हुई। समारोह में जिलाध्यक्ष डॉ.शिवेंदु महतो, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पार्टी समर्थित उम्मीदवार मनोज चौधरी उपस्थित थे। मिलन समारोह नगर निकाय चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। समारोह में जिलाध्यक्ष डॉ. शिवेंदु महतो ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवार की जीत को लेकर सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। मौके पर जिला उपाध्यक्ष भोला महांती, केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, सुरेश हेंब्रम, विजय महतो, अविनाश कवि, उमेश भोल, सौरव साहु, विकास दारोघा, ...