गढ़वा, मार्च 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में संगठन को मजबूती देने और सदस्यता अभियान की समीक्षा करने के उद्देश्य से झामुमो जिला संयोजक मंडली की बैठक मंगलवार को कल्याणपुर स्थित पूर्व मंत्री के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री सह प्रमुख संयोजक मिथिलेश कुमार ठाकुर, भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, ताहिर अंसारी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए बैठक में जिला कमेटी के विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों के नामों का प्रस्ताव रखा गया। उसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। उनमें जिलाध्यक्ष शंभु राम, सचिव मो. शरीफ अंसारी, कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, उपाध्यक्ष श्रवण सिंह खरवार को बनाया गया। अब इन नामों को अनुमोदन के लिए केंद्रीय कार्यालय भेजा जाएगा। जहां केंद्रीय अध्यक्ष की ओर से उनके मनोनयन का पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.