चतरा, जनवरी 6 -- चतरा, संवाददाता। झामुमो छात्र मोर्चा की एक बैठक पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष रूपेश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला अध्यक्ष नीलेश ज्ञासेन उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नीलेश ज्ञासेन ने कहा कि छात्र और युवा संगठन पार्टी की रीढ़ होते हैं। वर्तमान समय में छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से उठाने और उन्हें संगठन से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि झामुमो छात्र मोर्चा को शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति, परीक्षा प्रणाली और कॉलेजों की बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। इससे न सिर्फ छात्रों का विश्वास बढ़ेगा बल्कि संगठन भी मजबूत होगा।बैठक में चतरा महाविद्यालय के अंतर्गत आने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.