जमशेदपुर, फरवरी 14 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भी संगठन की पकड़ को मजबूत बनाने का अभियान छेड़ दिया है। चुनाव व चुनाव के बाद दल-बदल के उठापटक के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं के पार्टी में बने रहने के फार्मूले पर काम किया जा रहा है। इसके लिए व्यापक पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के बहाने पार्टी को आम जनमानस तक भेजा जा रहा है ताकि संगठन को लोगों तक पहुंचाया जा सके। साथ ही नई सरकार को लेकर लोगों के बीच क्या प्रतिक्रिया है, उसे जाना जा सके। पार्टी नेता सदस्यता अभियान के बहाने लोगों के बीच जाएंगे और सरकार को लेकर लोगों का फीडबैक लेंगे। गुरुवार को झामुमो जिला संयोजक मंडली पूर्वी सिंहभूम की बैठक जमशेदपुर परिसदन (सर्किट हाउस) में हुई। बैठक जिला संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डी की अध्यक्षता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.