लातेहार, मार्च 4 -- चंदवा प्रतिनिधि। झामुमो हुटाप पंचायत स्तरीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मो नौशाद अंसारी ने की। सर्वसम्मति से हुटाप पंचायत अध्यक्ष के रूप में शुभम साव, सचिव बब्लू मुंडा, उपाध्यक्ष दिवाली मुंडा, कोषाध्यक्ष बिरसमुनी देवी का चयन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की ओर से शुभकामनाएं दी। कहा कि पार्टी आप सबों के ऊपर विश्वास करती है, जो दायित्व सौंपा गया है उसे पार्टी हित में निभायेंगे। पंचायत के गरीब लोगों को सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। मौके पर सुरेश गंझु, मनोज चौधरी, अंकित तिवारी, वीरेंद्र मुंडा, शुभम कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...