देवघर, जनवरी 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा देवघर प्रखंड के कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष बिपिन यादव की अध्यक्षता में हनुमान नगर में की गई। जिसमें मुख्य रूप से 2 फरवरी को झामुमो पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। कहा कि स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने देवघर प्रखंड से सैकड़ों की संख्या बड़ी, छोटी गाड़ियों का काफिला दुमका के लिए रवाना होगी। ढोल- नगाड़े व पारंपरिक हथियार के साथ लोग दुमका प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर बैठक में जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, श्री सिंह, संतोष सिंह, मकसूद आलम, वीरेंद्र सिंह, दीपक दास ,फिरोज अंसारी, दाऊद अंसारी, रंजीत पंडित, संजू मुर्मू, योगेन्द्र दास, शमीम,शरीफ, सदानंद शर्मा, अख्तर, पंचानन मंडल, बुधन टुडु , सुरेश राणा सहित अन्य उ...