गोड्डा, मार्च 2 -- गोड्डा। जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के अंतर्गत गोड्डा नगर झामुमो कार्यालय जज कॉलोनी सिद्धू कान्हू नगर गांगटा में झामुमो सदस्यता ग्रहण अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान की अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष अजय कुमार देवा एवं सदर प्रखंड पूर्व अध्यक्ष बाल मुकुंद महतो ने किया। अभियान का नेतृत्व युवा झामुमो नेता भवेश यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय समिति सदस्य सह संयोजक मंडली सदस्य सह प्रवक्ता राजेश मंडल ने सभी दर्जनों नए सदस्य को झामुमो पार्टी का संकल्प दिलाते हुवे कहा कि आप सभी नए पार्टी सदस्यों का झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार में स्वागत है। झामुमो पार्टी का संघर्ष और झारखंडी हित की लड़ाई का इतिहास है। आप सबों ने हेमंत सोरेन जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त किया है तो हर आपके समस्या के समाधान में गोड्डा जिला झारखं...