बोकारो, फरवरी 16 -- झामुमो कसमार प्रखंड संयोजक मंडली की बैठक शनिवार को प्रखंड संयोजक प्रमुख दिलीप कुमार हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड संयोजक मंडली, पंचायत संयोजक मंडली एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को युद्ध स्तर पर चलने का निर्णय लिया। साथ ही पंचायत स्तर पर समितियों का गठन करने का निर्णय भी लिया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए दिलीप हेंब्रम ने कहा कि प्रखंड में सदस्यता अभियान को लेकर जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे हर हाल में पूरा करना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को तन मन से अभियान को सफल बनाने की जरूरत है। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी तय की गयी। बैठक में प्रखंड संयोजक मंडली के उपप्रमुख शेरे आलम उर्फ़ सोनू, प्रमुख मंडली के सदस्य सुभाष चंद्र ठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.