रामगढ़, नवम्बर 29 -- केदला, निज प्रतिनिधि। झामुमो के पूर्व केंद्रीय सदस्य सह वरिष्ठ नेता योद्धेश्वर सिंह भोगता (72) का निधन इलाज के दौरान वेदांता अस्पताल में हो गया। वे पिछले कुछ माह से किडनी की समस्या से जुझ रहे थे। उनके निधन के बाद पैतृक गांव फाकोडीह सहित पूरे क्षेत्र में शोक का लहर दौड़ पड़ा। शुक्रवार को चुटूवा नदी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में मांडू विधायक तिवारी महतो, पूर्व विधायक जेपी पटेल, फागु बेसरा, बिनोद किस्कु, राजकुमार महतो, चित्रगुप्त महतो, शिवलाल महतो, अकल उरांव, गिरधारी महतो, सोनाराम मांझी, राजलाल महतो, सुनिल शर्मा, मदन महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित लोगों ने मृतक की आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.