लातेहार, मार्च 8 -- चंदवा,प्रतिनिधि। झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देशानुसार बोदा पंचायत स्तरीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मो नौशाद अंसारी ने की। सर्वसम्मति से हुटाप पंचायत अध्यक्ष के रूप में सुधीर गंझु, सचिव रमेश गंझु, उपाध्यक्ष रुपेश गंझु व रूपन उरांव,कोषाध्यक्ष हसमुद्दीन अंसारी का चयन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गंझु ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए जो दायित्व सौंपा गया है । उसे पार्टी हित में निभायेंगे। पंचायत के असहायों व जरूरतमंदों को सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। मौके पर सुधीर गंझु, सोनू अंसारी, महफूज अंसारी, महमूद अंसारी, साजिद अंसारी, तबरेज अंसारी, मंगल उरांव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.