गढ़वा, जनवरी 11 -- रंका, प्रतिनिधि। प्रखंड में झामुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को हाईस्कूल के मैदान में बैठक की। आरोप लगाया कि पार्टी में छोटे कार्यकर्ताओं को मान समान नहीं मिलता है। छोटे कार्यकर्ताओं की बातों को नजरअंदाज किया जाता है। उससे नाराज झामुमो कार्यकर्ताओं व पंचायत अध्यक्ष ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि 15वर्षों से सभी कार्यकर्ताओं ने नि:स्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा की। उसके बाद भी उनका मान सम्मान का ख्याल नहीं रखा गया। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुमताज रंगसाज ने बताया कि दिशोम गुरु का जन्म दिन है। उन्हें दुख है कि लगातार उपेक्षा के कारण उन्हें पार्टी छोड़ना पड़ रहा है। संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि वर्षों पार्टी में रहकर सेवा किया पर मान सम्मान नहीं मिला। पार्टी से त्याग पत्र देने वालों में संजय कुमार...