चतरा, जुलाई 1 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष निलेश गियासेन को प्रखंड कमेटी ने बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा नीलेश के जिला अध्यक्ष बने से झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला में और मजबूत बनकर उभरेगा। कार्यकर्ताओं ने नीलेश के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने भद्रकाली में पूजा अर्चना किया। जहां पर जिला अध्यक्ष को चुनरी व झारखंडी गमछा ओढ़कर कर स्वागत किया। जबकि कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत जिला अध्यक्ष को बधाई दिया। बधाई देने वालों में प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, सचिव देवदीप पासवान, विनोद कुमार ठाकुर, उपेंद्र दांगी सहित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.