लातेहार, सितम्बर 30 -- चंदवा प्रतिनिधि। झामुमो के नवनियुक्त केंद्रीय समिति सदस्य जुनैद अनवर सोमवार को प्रखंड के रक्सी जमीरा दुर्गा मंडल पहुंचे।जहां रक्सी दुर्गा मंडल के अध्यक्ष शितमोहन मुंडा व कार्यकारी अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति के नेतृत्व में पुजा समिति सदस्यों के द्वारा चुनरी ओढ़ाकर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान जुनैद अनवर ने अपने संबोधन में कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व शक्ति,साहस और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दुर्गा पूजा का मुख्य उद्देश्य माँ दुर्गा की आराधना करना है जिन्हें शक्ति की देवी कहा जाता है। श्री अनवर ने आगे कहा कि संसार के सभी धर्म एक दूसरे का सम्मान करने के साथ साथ सच्चाई, ईमानदारी और आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ रहने की सिख देता है। मौके पर समिति के अध्यक्ष के अलावे कुंवर अजीत लाल नाथ शाहदेव, झाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.