कोडरमा, अक्टूबर 9 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कोडरमा जिला समिति ने बुधवार को कोडरमा परिसदन में पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता विनोद पांडे का स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र पाण्डेय ने पार्टी नेताओं के साथ केंद्रीय महासचिव को जिला समिति के संगठन विस्तार और सरकार द्वारा जनहित में चलाए जा रहे योजनाओं पर चर्चा की। विशेष रूप से समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक योजनाओं के लाभ पहुँचाने पर जोर दिया गया। महासचिव विनोद पांडे ने स्पष्ट किया कि पूरे झारखंड में संगठन के विस्तार को लेकर जल्द ही एक व्यापक अभियान चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को झामुमो में शामिल करना है। इसके अलावा बिहार विधानसभा सीटों के बंटवारे और बिहार में गठबंधन के संदर्भ में भी चर्चा हुई। महासचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.