जमशेदपुर, मार्च 17 -- जमशेदपुर। गोविंदा चालक झामुमो की कदमा शाखा समिति के अध्यक्ष चुने गये हैं। उलियान स्थित निर्मल महतो सामुदायिक भवन में रविवार को उनका चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में पिंटू लाल और पांडेय प्रधान मौजूद थे। इससे पूर्व झामुमो के नगर के मुख्य संयोजक दल गोविंद लोहरा व धनंजय सिंह के नेतृत्व में कदमा शाखा समिति के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। पहले भोला चालक कदमा शाखा के अध्यक्ष हुआ करते थे। गोविंदा चालक उनके पुत्र हैं। उपाध्यक्ष गोकुल महतो, सचिव कृपाल सिंह और कोषाध्यक्ष भगीरथ दास पूर्व की तरह बने रहेंगे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल के अलावा गोपाल महतो, परमजीत सिंह पम्मे, अशोक कुमार, प्रह्लाद लोहरा आदि नेता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.