बोकारो, अप्रैल 19 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के चरगी गांव निवासी सह झामुमो के वरिष्ठ नेता मनोहर मुर्मू को झामुमो के केंद्रीय कमेटी में स्थान दिए जाने पर पेटरवार के झामुमो कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी है। बता दे कि उन्हें झामुमो केंद्रीय कमेटी का सदस्य बनाया गया है। उन्हें सदस्य बनाये जाने पर जिला सचिव मुकेश कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, हारून रसीद, राकेश सेठी, गंगाधर महतो, शक्तिधर महतो, महानंद मुर्मू, शौकत अंसारी, अहसनुल अंसारी, कपिल महतो, बिहारी टुडू, शिव चरण महतो सहित अन्य ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.