कोडरमा, जनवरी 7 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय नेतृत्व ने बुधवार को कोडरमा जिले में पार्टी के पुराने और वरिष्ठ साथियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। जिला अध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय और जिला सचिव पवन माइकल कुजुर के नेतृत्व में केंद्रीय प्रतिनिधियों ने नवलशाही परसाबाद निवासी झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह से मुलाकात की। इसके उपरांत रामचंद्र सिंह के स्वास्थ्य एवं देखभाल हेतु केंद्रीय नेतृत्व की ओर से सम्मानजनक आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसी क्रम में झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ सिपाही धीरू मुर्मू (डगरनवां पंचायत) और जगदीश मुर्मू (शेरसिंघा निवासी) से भी मुलाकात कर उन्हें स्वास्थ्य एवं देखभाल के लिए सहायता राशि दी गई। केंद्रीय नेतृत्व और जिला समिति ने ...