गिरडीह, मार्च 29 -- सरिया, प्रतिनिधि। शुक्रवार को झामुमो की सरिया नगर पंचायत एवं प्रखण्ड कमेटी का गठन कर लिया गया। सरिया प्रखण्ड के लिए अशोक मंडल अध्यक्ष जबकि नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद पर राजेश मंडल के नाम पर सहमति बनी है। बतौर पार्टी पर्यवेक्षक अजित कुमार पप्पू ने बताया कि उपरोक्त दायित्वो के लिए एक ही नाम आया है। लेकिन पदाधिकारियों की घोषणा राज्य कमेटी करेगी। जानकारी के अनुसार, सरिया के रेल कॉलोनी स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें बतौर पर्यवेक्षक पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित कुमार पप्पू एवं जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन मंडल शामिल हुए। बैठक के दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा के बाद प्रखण्ड कमेटी एवं नगर पंचायत कमेटी का चयन आरम्भ हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से कमेटी की रुप रेखा तय की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.