रांची, दिसम्बर 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। झामुमो वार्ड समिति का गठन रविवार को किया गया। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अंतु तिर्की की अध्यक्षता में वार्ड 12, 13 का सम्मेलन लोवाडीह में हुआ। इसमें वार्ड 12 का अध्यक्ष किशोर कुजूर को बनाया गया। सिरम टोली में वार्ड 15 का सम्मेलन हुआ। इसमें अध्यक्ष अकबर कुरैशी को बनाया गया। इसी क्रम में झामुमो वार्ड 33, 34 और 35 का सम्मेलन महानगर संयोजक सह केंद्रीय सदस्य अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में रातू रोड स्थित मधुकम में किया गया। मौके पर केंद्रीय सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, बीरु तिर्की, नयनतारा उरांव, मधु तिर्की, कुलदीपक कुमार, रामशरण तिर्की, प्रदीप मिर्धा, अनूप कुमार, मनिंदर सिंह, गोपाल पांडेय, शालो देवी, शकुंतला केरकेट्टा, अशोक लोहरा सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...