चक्रधरपुर, मार्च 27 -- सोनुवा।सोनुवा के वन विश्रामागार में झामुमो सोनुवा प्रखंड कमेटी की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो ने किया। बैठक में अतिथि के रुप में जिला संयोजक मंडली के प्रमुख सोनाराम देवगम के अलावा झामुमो के वरिष्ठ नेता दीपक कुमार प्रधान, राहुल आदित्य उपस्थित हुए। बैठक में सोनाराम देवगम ने सदस्यता अभियान को तेज करने के साथ ज्यादा से ज्यादा नये युवाओं को पार्टी में जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। बैठक में संगठन मजबूती के लिए चर्चा होने के साथ कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में सोनुवा प्रखंड के 22 सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र सौंप कर सम्मानित किया गया। मौके पर अजय किशोर दास, विरेन्द्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.