लातेहार, दिसम्बर 23 -- चंदवा प्रतिनिधि। रांची मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर केश्वर बांध के समीप लंबे समय से जर्जर हो चुकी सड़क की समस्या का समाधान आखिरकार हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा इस गंभीर समस्या को लेकर चंदवा अंचलाधिकारी सुमित झा को आवेदन सौंपा गया था, जिसमें सड़क की बदहाल स्थिति से उत्पन्न दुर्घटनाओं की आशंका और आम जनता को हो रही परेशानियों से अवगत कराया गया था। आवेदन को गंभीरता से लेते हुए अंचल अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को उक्त सड़क की मरम्मती कराया। सड़क के दुरुस्त हो जाने से अब स्थानीय निवासियों, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी राहत मिली है। इस जनहितकारी पहल से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार की ओर से अंचलाधिकारी के प्रति इस संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.