धनबाद, मार्च 9 -- टुंडी। पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के चुरूरिया में झामुमो के पंचायत समिति गठन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता दो गुटों में बंटे हुए दिखाई दिए। एक गुट के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी एवं संयोजक पर मनमानी करते हुए समिति गठित करने का आरोप लगाया। प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु हेम्ब्रम ने बताया कि शनिवार को पंचायत कमिटी का चयन किया जाना था इसके लिए चुरूरिया पंचायत सचिवालय के पास कार्यकर्ताओं कि बैठक रखी गई परंतु बाद में पता चला कि पार्टी के ही कुछ लोग एक अलग गुट बनाकर सुंदर पहाड़ी के पास बैठक कर कमिटी का गठन कर रहे हैं जो गलत है इसका विरोध किया जाएगा और मामले कि शिकायत विधायक से कि जाएगी। वहीं चुरूरिया के बैठक में मौजूद साहबान अंसारी ने बताया कि दूसरे गुट के लोग पक्षपात करते हुए अपने पसंद के लोगों को पंचायत पदाधिकारी का पद देने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.