बोकारो, सितम्बर 10 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया की अध्यक्षता में चीरा चास गुरु जी के फार्म हाउस में बैठक का आयोजन किया गया। जिसका संचालन सचिव भगीरथ शर्मा ने किया। बैठक में झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व से प्रभावित होकर बोकारो शहरी क्षेत्र में लगातार काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यह झामुमो की जन-कल्याणकारी नीतियों के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने सभी नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई और झामुमो परिवार में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नए सदस्यों को पार्टी के सिद्धांतों और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने सभी से एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.