रांची, दिसम्बर 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। झामुमो रांची महानगर की बैठक मंगलवार को कोकर स्थित समाधि स्थल में हुई। अध्यक्षता केंद्रीय समिति सदस्य अंतु तिर्की ने की। इस दौरान वार्ड नंबर 6,8,9 और 10 की वार्ड समिति का गठन किया गया। इसमें राजेश टोप्पो, संतोष सांगा, गुलजार आलम और कुणाल कुमार को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव किया गया। मौके पर महानगर संयोजक अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल कुमार मेहता, अफरोज अंसारी, रामशरण विश्वकर्मा, विश्वजीत गोप, मनिंदर सिंह, सुषमा बरदेवा, प्रदीप मिर्धा, विजय महतो, समनूर मंसूरी, शमशाद मल्लिक, डॉ तालेश्वर महतो, पुष्पा बरदेवा, लालजी रमन, अशोक लोहरा सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...