रांची, अक्टूबर 6 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पार्टी की केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक 15 अक्टूबर को बुलाई है। यह बैठक रांची स्थित हरमू सोहराय भवन में सुबह 11 बजे से होगी। केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बैठक में केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्यगण, जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, महानगर अध्यक्ष और सभी जिला एवं महानगर संयोजक शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे, जिसमें पार्टी की सांगठनिक स्थिति, आगामी चुनावी रणनीति और सदस्यता अभियान की समीक्षा पर विशेष जोर होगा। बैठक का मुख्य एजेंडा पार्टी के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के बाद सांगठनिक स्थिति पर विचार-विमर्श और आवश्यक निर्णय लेना है। महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि राज्य की मौजूदा रा...