बोकारो, अप्रैल 6 -- फुसरो। सीसीएल ढोरी के चपरी गेस्ट हाउस में झामुमो की ओर से शनिवार को झामुमो के घुनु हांसदा को दूसरी बार जिला उपाध्यक्ष और मदन कुमार महतो को बोकारो महानगर सचिव बनाये जाने पर स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। अध्यक्षता चंदन राम व संचालन अजय साव ने किया। नेताओं, कार्यकर्ताओं व विस्थापितो ने जिला उपाध्यक्ष व महानगर सचिव को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि केन्द्रीय समिति ने भरोसा जताते हुए पार्टी में इतनी बड़ी जिम्मेवारी दी है इसके लिए केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय के प्रति आभार जताता हूं। पार्टी में सभी को साथ लेकर चलना प्राथमिकता होगी। नेतृत्व विस्थापित नेता सोहनलाल मांझी ने किया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.