चाईबासा, नवम्बर 1 -- चाईबासा,संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम की जिला इकाई ने बैठक कर झामुमो द्वारा भाजपा नेताओं का पुतला दहन किए जाने की कड़ी निंदा की। बैठक में प्रदेश महामंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुखमती बिरवा, जिला मंत्री रूपा सिंह दास, अंजना देवी, रानी बंदिया एवं हेमंती विश्वकर्मा उपस्थित थीं। संयुक्त बयान में कहा गया कि एक ओर झामुमो मंईयां सम्मान योजना चला रही है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं के सम्मान का प्रतीक मानी जाने वाली क्षेत्र की पूर्व सांसद गीता कोड़ा का पुतला जलाना यह दर्शाता है कि सत्ता पक्ष की कथनी और करनी में गहरा विरोधाभास है। महिला मोर्चा ने कहा कि यह कृत्य न केवल महिलाओं का अपमान है बल्कि झारखंड की सभ्यता और राजनीतिक मर्यादा पर भी आघात है। नेत्रियों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.