पलामू, नवम्बर 16 -- विश्रामपुर। पांडू प्रखंड मुख्यालय में झामुमो किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह उर्फ बबलू सिंह की उपस्थिति में हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा के बाद प्रखंड कमेटी गठित की गई जिसमें हरिबंश सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नव गठित कमेटी में पिंटू पांडेय को उपाध्यक्ष व सिराज अहमद को सचिव मनोनीत किया गया है। इसके अलावा भी अन्य कई लोगों को शामिल किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...