रांची, अक्टूबर 7 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच मंगलवार को पटना में अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अधिकृत झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय और झारखंड के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने इस बैठक में हिस्सा लिया। राजद की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वरिष्ठ नेता जयप्रकाश यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी और भोला यादव मौजूद रहे। बैठक में झामुमो ने बिहार के सीमावर्ती आदिवासी बहुल और झारखंड से सटे इलाकों की एक दर्जन से अधिक सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की। जानकारी के अनुसार झामुमो ने करीब 12 से 15 सीटों रामनगर, वाल्मिकीनगर, चैनपुर, पूर्णिया, तारापुर, कटोरिया, मनिहारी, झाझा, बांका, रूपौली, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.