पाकुड़, दिसम्बर 27 -- महेशपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कार्यालय महेशपुर में शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा-नेतृत्व वाली सरकार के फैसलों के विरोध में एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को समाप्त कर वीबी-ग्राम जी बिल, 2025 (विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन, ग्रामीण) को जबरन पारित किए जाने के खिलाफ आगामी कल एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में पाकुड़-गोकुलपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप (बाजार समिति) में प्रस्तावित जिलास्तरीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर आंदोलन की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों का निर्धारण, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों ...